Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

इस दिग्गज अभिनेता ने दिया था शक्ति कपूर को उनका यह नाम, दिलचस्प है पूरी कहानी


<-- ADVERTISEMENT -->




बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम एक्टर्स हैं जिन्होंने विलेन के किरदार में भी अपनी अलग पहचान बनाई है और उनमें से ही एक नाम एक्टर शक्ति कपूर का भी है। शक्ति कपूर ने कभी अपने निगेटिव रोल तो कभी अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। शक्ति कपूर एक वर्सटाइल एक्टर हैं और उन्होंने अपने करियर में हर तरह के रोल किए हैं। शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1952 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। बहुत कम लोग ही यह बात जानते हैं कि शक्ति कपूर उनका असली नाम नहीं है। जी हाँ, शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। शक्ति कपूर को यह नाम बॉलीवुड के मशहूर दिवंगत एक्टर सुनील दत्त से मिला था।  

इसे भी पढ़ें: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से सदमे में मनोरंजन जगत, लोगों ने जताया शोक

सुनील दत्त ने दिया था शक्ति कपूर नाम
दरअसल, शक्ति कपूर फिल्म रॉकी में सुनील दत्त के साथ काम कर रहे थे। इस फिल्म में शक्ति कपूर विलेन का किरदार निभा रहे थे लेकिन सुनील दत्त को उनका नाम सुनील कपूर बतौर विलेन अच्छा नहीं लग रहा था। इस पर सुनील दत्त ने शक्ति कपूर से कहा कि बतौर विलेन उनका नाम कुछ अलग होना चाहिए। इसके बाद सुनील दत्त ने उनका नाम शक्ति कपूर रख दिया था।  

कभी विलेन बने तो कभी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हँसाया
शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1973 में आई फिल्म 'कहानी किस्मत की से की थी लेकिन उन्हें असली पहचान 1977 में फिल्म 'खेल खिलाड़ी का' से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के साथ काम किया था। इसके बाद आई फिल्में 'कुर्बानी' और 'रॉकी' में शक्ति कपूर की एक्टिंग की काफी प्रशंसा हुई थी। अपने फिल्मी करियर में शक्ति कपूर ने कई बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम किया है जिसमें फिरोज खान, सुनील दत्त, विनोद खन्ना और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज अभिनेता भी शामिल हैं। जहाँ एक तरफ शक्ति कपूर ने 'हिम्मतवाला' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में विलेन के किरदार निभाए वहीं  'अंदाज अपना अपना', 'राजा बाबू', 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी', 'तोहफा', और 'कुली नंबर वन' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीता। गोविंदा के साथ शक्ति कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा ही खूब पसंद किया है। अंदाज़ अपना अपना फिल्म में शक्ति का किरदार 'क्राइम मास्टर गोगो' आज भी दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय है।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान के तोलिए की हुई नीलामी, लाखों में बिकी सल्लू की टॉवल

शिवांगी कोल्हापुरे से की थी लव मैरिज
शक्ति कपूर की शादी शिवांगी कोल्हापुरे से हुई है। शिवांगी कोल्हापुरे बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। शिवांगी से शक्ति कपूर की मुलाकात फिल्म 'किस्मत' के सेट पर हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। शक्ति कपूर के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस  श्रद्धा कपूर और बेटा सिद्धांत कपूर हैं।
 
- प्रिया मिश्रा 

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: