![Tiger 3 Box Office Collection Day 21 Tiger 3 Box Office Collection Day 21](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj0DtcHExYpzc5dKRPwmmmUT4Rm-nU09irMXvKc6UK-C8QcfFEWwaGOc4axaB6M1gb9sUsgMACLxHcHBDBaB-Amh2nDl2z3H4uIxyeQqJ-n9w6c_bZiT7jABOP5etavTAmRmTIbP2HMDu6qk63b3zKPH7EXj1kxIw4toVZ7OBZ0uFZv7iXNlBgZLLwgkJi_/s16000-rw/Tiger%203%20Box%20Office%20Collection%20Day%2021.jpg)
Tiger 3 Box Office Collection Day 21: सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं। फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।
शुक्रवार को फिल्म ‘एनिमल और ‘सैम बहादुर’ रिलीज हुई है, जिसके बाद से ‘टाइगर 3’ की कमाई में गिरावट जरुर आई है। लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, जो कि एक अच्छी बात है। आइये जानते हैं कि ‘टाइगर 3’ ने 21वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
जानिए ‘टाइगर 3’ ने 21वें दिन कितना किया कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 21वें दिन टाइगर 3 ने 1.15 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद भारत में कलेक्शन 280.19 करोड़ की कमाई सलमान खान की फिल्म की हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 456.81 करोड़ हो गया है और इंडिया ग्रॉस 336.01 करोड़ हो गया है।
जानिए ‘टाइगर 3’ की कुल कमाई
‘टाइगर 3’ की कुल कमाई की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़, दूसरे दिन 59.25 करोड़, तीसरे दिन 44.3 करोड़, चौथे दिन 21.1 करोड़, पांचवे दिन 18.5 करोड़, छठे दिन 13.25 करोड़, सातवें दिन 18.5 करोड़, आठवें दिन 10.5 करोड़, नौंवे दिन 7.35 करोड़, दसवें दिन 6.7 करोड़, 11वें दिन 5.81 करोड़, 12वें दिन 5.12 करोड़, 13वें दिन 3.81 करोड़, 14वें दिन 5.77 करोड़, 15वें दिन 6.75 करोड़ और 16वें दिन 2.8 करोड़, 17वें दिन 2.05 करोड़, 18वें दिन 2 करोड़,19वें दिन 1.85 करोड़ और 20वें दिन 1.20 करोड़ की कमाई भारत में की है।
Post A Comment:
0 comments: