पॉर्न वीडियो बनाने और अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार हुई गहना वशिष्ठ पर लगा गैंगरेप का आरोप, महिला बोलीं- मुझे 3 पुरुषों के साथ.. - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

पॉर्न वीडियो बनाने और अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार हुई गहना वशिष्ठ पर लगा गैंगरेप का आरोप, महिला बोलीं- मुझे 3 पुरुषों के साथ..


<-- ADVERTISEMENT -->


नई दिल्ली | पोर्न वीडियो शूट (Porn Video shoot) करके वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अभिनेत्री पर एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि गहना समेत 3 अन्य लोगों ने मिलकर उन्हें शरीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इतना ही इसका एक वीडियो भी शूट किया गया। महिला का आरोप है कि उसे कई दिनों तक कैद करके रखा गया और जबरदस्ती एडल्ट वीडियो शूट करने को कहा गया।

महिला ने कैद करने और सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

जिस महिला ने आरोप लगाया है वो खुद को एक मॉडल बताती है। उसका आरोप है कि गहना वशिष्ठ ने 3 पुरुषों के साथ उसे यौन गतिविधियां करने के लिए मजबूर किया। महिला ने सीधे तौर पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। गौरतलब हो कि गहना पर कई पोर्न वीडियो शूट करके वेबसाइट पर अपलोड करने का आरोप है। शनिवार को उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि गहना की टीम ने इन आरोपों से साफ इंकार किया है।

उनका कहना है कि गहना को फंसाया जा रहा है। इस मामले में गहना के अलावा उमेश कामत नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। वो अपने काम को लेकर ही वीडियो शूट करती थीं। गहना ने कई बोल्ड कंटेंट वाली वेबसीरीज में काम किया है।



<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: