जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर जिम में एक साथ कसरत कर रहे थे। अब दोनों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें जाह्नवी कपूर को बहन खुशी कपूर के साथ जिम में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर गिर रही है। यह वीडियो उनके पिलाटे क्लासेस का है।
जाह्नवी कपूर ने लाल कलर और पर्पल का वर्कआउट वियर पहना है और वह खुशी कपूर की टांग खींच रही है जो कि जमीन पर लेठी हुई है। खुशी कपूर ने ग्रे कलर का टॉप और और काले रंग की लेगिंग पहन रखी है। जाह्नवी उन्हें जमीन पर पकड़े रहने का प्रयास कर रही हैं। खुशी नहीं हंसने का प्रयास कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा है, 'हम हमारी वर्कआउट को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर हैं।'
वीडियो में दोनों की ट्रेनर नम्रता पुरोहित भी नजर आ रही है। नम्रता पुरोहित ने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इसमें जाह्नवी को कसरत करते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुशी कपूर ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हुई है। खुशी कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं आपको कभी कभी प्यार करती हूं। इसपर जाह्नवी कपूर ने लिखा था, 'धन्यवाद, क्या आप यहां कर मेरा ध्यान देंगी।'
जाह्नवी और खुशी कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां हैं। जाह्नवी कपूर ने धड़क नामक फिल्म से 2018 में अपना डेब्यू किया है। उन्होंने गुंजन सक्सेना: द कारगिल जैसी फिल्मों में काम किया है। वह जल्द दोस्ताना 2 में नजर आएंगी। खुशी कपूर का अभी बॉलीवुड डेब्यू हुआ नहीं है। हालांकि वह जल्द फिल्मों में नजर आ सकती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है।
Post A Comment:
0 comments: