सिंगर श्रेया घोषाल ने दिखाई बेटे की पहली झलक, नाम का भी किया खुलासा - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

सिंगर श्रेया घोषाल ने दिखाई बेटे की पहली झलक, नाम का भी किया खुलासा


<-- ADVERTISEMENT -->


नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल अपने गानों से लोगों को दीवाना बना देती हैं। उनकी आवाज को काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों श्रेया अपने प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। फैंस बेसब्री से उनके बेटे की पहली झलक देखने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब श्रेया ने लोगों का ज्यादा इंतजार न कराते हुए अपने बेटे की पहली झलक दिखा दी है।

बेटे की दिखाई पहली झलक
दरअसल, श्रेया घोषाल की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। साथ ही, उन्होंने उसके नाम का भी खुलासा किया है।

हमारी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया
श्रेया घोषाल ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो अपने पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने हाथों में अपने बेटे को थाम रखा है और प्यार से उसकी ओर निहार रहे हैं। हालांकि, उनके बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वह लिखती हैं, 'पेश है- 'देवयान मुखोपाध्याय'। 22 मई को वह आया और हमारी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया। उस पहली झलक में जब वह पैदा हुआ था तो उसने हमारे दिलों को एक तरह के प्यार से भर दिया, केवल एक माँ ही अपने बच्चे के लिए महसूस कर सकती है।'

बचपन के दोस्त से की शादी
श्रेया घोषाल द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उनकी फोटो पर अब तक पांच लाख लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि श्रेया घोषाल ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से साल 2015 में शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया और उसके बाद शादी का फैसला किया। शादी के पांच साल बाद श्रेया मां बनी हैं। इस साल मार्च में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज लोगों को दी थी।



<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: