Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

आप भी जानिए मिस्र की लड़कियों के ये ब्यूटी सीक्रेट्स


<-- ADVERTISEMENT -->





 मिस्र और ब्यूटी की बात होती है तो मिस्र की एक ऐसी महिला का नाम अपने आप जहन में आ जाता है, जो कई सालों से अपनी सुंदरता के लिए चर्चा में आ ही जाती हैं। हम बात कर रहे हैं क्लियोपेट्रा की। सुंदरता के मामले में क्लियोपेट्रा का नाम आज भी सुर्खियां बटोरता है। कई इतिहासकारों का मानना है कि क्लियोपेट्रा की सुंदरता पर राजाओं से लेकर सैन्य अधिकारियों भी फिदा थे। खूबसूरती और बेदाग त्वचा के मामले में मिस्र की महिलाएं दुनियाभर में जानी जाती हैं। मिस्र देश के लोगों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। मध्य की कठोर जलवायु के कारण, मिस्र की महिलाएं अपने शरीर और त्वचा का बहुत अच्छी तरह से ख्याल रखती हैं। वे प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को हमेशा बेहतर बनाए रखती हैं। आइए जानते हैं मिस्र की महिलाओं के घरेलू ब्यूटी सीक्रेट्स-

नारियल का तेल: मिस्र की महिलाएं अपने बालों के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनकी चोटी काफी मोटी और लंबी नजर आती है। इसके अलावा वो जैतून का तेल भी इस्तेमाल करती हैं। हेयर स्टाइल करने के लिए शिया बटर का इस्तेमाल करती हैं और बालों को लंबा करने के लिए बादाम का तेल, अरंडी का तेल उपयोग करती हैं।


डेड सी के नमक: मिस्र की महिलाएं डेड स्किन सेल्स छुटकारा पाने के लिए डेड सी नमक से नहाती हैं। कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा जैसी बड़ी शख्सियत भी डेड सी के नमक का इस्तेमाल नहाने के लिए करती थीं। इससे स्किन प्रॉब्लम्स से भी बचा जा सकता है।

दूध और शहद से स्नान : शहद में एक्सफोलेटिंग और हाइड्रेटिंग गुण पाएं जाते हैं। जो आपकी स्किन को अंदर से निखारता है। दूध के साथ शहद का उपयोग स्नान के लिए किया जाता है और चेहरे पर अतिरिक्त चमक और कसावट लाने के लिए उसका फेशियल मास्क भी बनाया जाता है।


कॉफी स्क्रब : डेड स्किन को निकालने और एक्सफोलेटिंग करने के लिए कॉफी से बने स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए कॉफी पाउडर, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल के तेल की जरूरत होती है। इन चीजों का मिश्रण बनाकर स्क्रब करें।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

news

Post A Comment:

0 comments: