Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

Arjun Kapoor मां के जन्मदिन पर हुए इमोशनल, वीडियो शेयर कर बोले- 'नहीं है जिंदगी का भरोसा'


<-- ADVERTISEMENT -->




नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) अपनी मां मोना शौरी कपूर ( Mona shourie Kapoor ) को लेकर कितने इमोशनल हैं। यह बात तो सब जानते ही हैं। अक्सर अर्जुन को मां को याद कर कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए देखा गया है। हाल में अर्जुन की मां का जन्मदिन था। इस मौके पर अर्जुन खुद को संभाल नहीं पाए और उन्होंने एक वीडियो शेयर अपने फैंस से एक प्यारी सी सलाह दी। जिसे सुन उनके फैंस की भी आंखे नम हो गई।

यह भी पढ़ें- सुशांत के बिना वापस लौट रहा है 'पवित्र रिश्ता 2.0 ', Ankita Lokhande नज़र आएंगी अहम भूमिका में

मां के जन्मदिन पर उन्हें विश करते हुए अर्जुन कपूर ने वीडियो में कहा कि है "आज उनकी मां का जन्मदिन है। अगर आज वह दुनिया में होती तो वह बेहद खुशी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती। वह सबको साथ देख खुश हो जाती। लेकिन इंसान अपनी किस्मत के आगे मजबूर है। वीडियो में आगे अर्जुन अपने फैंस से कहते हैं कि वह अपने परिवार, मां-बाप और उन्हें चाहने वाले लोगों के साथ ज्यादा-ज्यादा से समय बिताएं। क्योंकि हमें यह बिल्कुल नहीं पता है कि जिंदगी ने उनके लिए क्या तय किया हुआ है। हमें हमेशा अपने प्यार को जाहिर करने में पीछे नहीं हटना चाहिए।"

अर्जुन आगे बतातें हैं कि "वह अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। वह जानते हैं कि उनकी मां उनके आस-पास ही हैं, लेकिन फिर भी वह उन्हें बहुत याद करते हैं। लेकिन वह उनसे यह बात नहीं कह सकते हैं। वह अपनी मां से बात करने की कोशिश करते हैं जिसे देख कभी-कभी वह भी अजीब सा महसूस करने लगते हैं। वीडियो के अंत में अर्जुन कहते हैं कि वह बस यह कहना चाहते हैं कि वह आप जिससे भी प्यार करें उसे यह बात जरूर बताएं।"

यह भी पढ़ें- स्वर कोकिला Lata Mangeshkar ने दिया पॉप सिंगर रिहाना को जवाब, बोलीं- 'भारत हर समस्या को सुलझाने में है सक्षम'

a_1.jpeg

अभिनेता ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'मां, मैं आपस बेहद प्यार करता हूं...आज, कल और हमेशा । जन्मदिन की शुभकामना मॉम।' आपको बतातें चलें कि अर्जुन के पिता बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्देशक बॉनी कपूर हैं। उन्होंने एक्ट्रेस श्रीदेवी से पहले मोना शौरी से शादी की थी। जिसके बाद वह उनसे अलग हो गए थे। वहीं 2012 में मोना ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उस समय अर्जुन काफी छोटे थे।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: