Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

माता-पिता की मौत के बाद एक्टर बेचते थे घर-घर जाकर लिपस्टिक, जया बच्चन ने यूं बदल डाली किस्मत


<-- ADVERTISEMENT -->




नई दिल्ली। आज बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डांसर अरशद वारसी का जन्म है। अरशद वारसी का जन्म साल 1968 को महाराष्ट्र के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। हम सब जानते हैं कि मुंबई मायानगरी में रोज़ाना कई लोग अपनी आंखों में बड़ा स्टार बनने का सपना लेकर आते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि हर कोई अपना सपना पूरा कर पाए। जिन भी लोगों के सिरों पर स्टार्स का ताज सजा हुआ है। उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत छुपी है। आज अरशद वारसी के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बतातें हैं।

Arsad Warsi

बचपन में ही हो गई थी माता-पिता की मृत्यु

अभिनेता और कोरियोग्राफर अरशद वारसी मुंबई में ही जन्मे हैं। महज 14 साल की उम्र में ही एक्टर के माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। बचपन में ही माता-पिता को खो देने के बाद अरशद वारसी की जिंदगी और भी खराब हो गई थी। घरवालों का पेट पालने के लिए अरशद को बेहद ही छोटी उम्र में काम करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- अरशद वारसी ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, वीडियो शेयर कर लिखा- 'पाक ने भी लॉन्च किया रॉकेट'

17 साल की उम्र में करने लगे थे काम

आर्थिक तंगी के चलते अरशद वारसी ने 10वीं की पढ़ाई छोड़ काम करना शुरू कर दिया। 17 साल की उम्र में अरशद मेकअप प्रोडक्ट बेचने का काम करने लगे थे। वह घर-घर जाते और लिपस्टिक और नेल पॉलिश बेचा करते थे। इसके बाद उन्होंने एक फोटो लैब में काम करना शुरू कर दिया। काम करते हुए इसी के साथ अरशद की रूचि डांस की ओर ज्यादा बढ़ने लगी।

Arsad Warsi

डांस ग्रुप किया जॉइन

अरशद वारसी ने काम के साथ-साथ अपनी कला को निखारने के लिए अकबर सामी के डांस ग्रुप को ज्वाइन किया। जिसके बाद वहां उन्होंने डांस सीखा और फिर डांस के हुनर के साथ प्रतियोगिता मॉडर्न जैज कैटेगरी में हिस्सा लेकर चौथा नंबर हासिल किया। बस यहां से अरशद के करियर की गाड़ी चल पड़ी। सन् 1992 में उन्होंने लंदन में रही डांस वर्ल्ड प्रतियोगिता जो हिस्सा लिया। इसके बाद से ही अरशद ने अपना खुद का डांस स्टूडियो खोल लिया।

यह भी पढ़ें- Sharukh की फोटो देख Arshad Warsi बोलें- 'कोई भी आदमी Gay बन जाए' , यूजर्स बोलें, कंट्रोल करो फीलिंग्स

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म में डांस किया कोरियोग्राफ

साल 1993 अरशद वारसी के लिए काफी लकी साबित हुआ। अरशद को फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा का टाइटल ट्रैक कोरियोग्राफ करने का मौका मिला। गाना हिट और उनकी कोरियोग्राफी को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद से अरशद वारसी का करियर पटरी पर आ गया और उसके बाद ठिकाना और काश जैसी फिल्मों में अरशद बतौर असिस्टेंट मशहूर फिल्म निर्मात महेश भट्ट संग काम करने लगे।

Arsad Warsi

 जय बच्चन का दिलाई फिल्म

बेहतरीन कोरियोग्राफर के रूप में पहचान बन चुके अरशद वारसी अपनी बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं। वैसे यह बात बेहद ही कम लोग जानते होंगे कि अरशद वारसी को हीरो बनाने में सबसे बड़ा अभिनेत्री जया बच्चन का है। जी हैं 1996 में अरशद की फिल्म तेरे मेरे सपने रिलीज़ हुई थी। जो कि सुपरहिट थी। इस फिल्म का ऑफर अरशद वारसी को जया बच्चन ने दिया था।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: