नाखून हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में लड़कियां नाखूनों की खास देखभाल करती है। मगर हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हमारी हाथ की रेखाओं की तरह नाखूनों पर बहुत कुछ बताने का काम करती है। जी हां, नाखूनों पर पड़े निशान से व्यक्ति के स्वभाव व जीवन संबंधी कुछ राज को जाना जा सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...
- गुलाबी रंग के नाखून देखने में बेहद सुंदर लगते हैं। वहीं ऐसे नाखूनों वाली लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती है। इन्हें जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती है। ये जीवनभर सुखी व खुशी से जिंदगी बीताती है।
- जिन लड़कियों की 10 उंगलियों के नाखूनों पर अर्द्ध चन्द्र बना हो वे किस्मकतवाली मानी जाती है। ये अपनी मेहनत से जल्दी ही सफलता हासिल करती है। कहा जाता है कि ये जिंदगी में हर सुख-सुविधा भोगते हैं। ये जिंदगी में खून मान-सम्मान पाती है। इनके साथ इसका परिवार भी सुखी से रहता है।
- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, नाखूनों का पीला रंग खराब सेहत की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में इन लड़कियों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके साथ ही इन्हें किसी बड़ी परेशानी होने से पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- अक्सर कई लड़कियों के नाखूनों पर सफेद व काले रंग धब्बे होते हैं। ऐसी लड़कियां गुस्सैल व झगड़ालू मानी जाती है। ऐसे में ये अपने पार्टनर पर पूरा रौब डालकर रखती है।
Post A Comment:
0 comments: