![](https://new-img.patrika.com/upload/2021/10/07/priyanka_chopra_7109526-m.jpg)
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने अपने दम पर ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। मॉडलिंग से अपनी शुरुआत करने वालीं प्रियंका अब हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं। यही वजह है कि उनकी दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। लेकिन एक्टिंग के अलावा, प्रियंका फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है।
अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बिकिनी तस्वीरों से तहलका मचा दिया है। दरअसल, इन दिनों प्रियंका स्पेन में अपना वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में वहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फोटोज़ में प्रियंका का काफी बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। प्रियंका ने अपनी बिकिनी फोटो भी शेयर की हैं।
Post A Comment:
0 comments: