Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

विदुर नीति के अनुसार ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा बनी रहती है सुख-समृद्धि


<-- ADVERTISEMENT -->




महाभारत काल में महात्मा विदुर सदैव अपनी नीतियों से सही समय पर सही सुझाव देते नजर आए हैं। ये दूरदर्शी थे जो समय से पहले ही परेशानियों को भांप लेते थे। महाभारत युद्ध शुरू होने से पहले विदुर ने कौरवों के पिता धृतराष्ट्र को चेताया था कि इस युद्ध का अंत बेहद ही बुरा होगा। महात्मा विदुर को अपने समय के बुद्धिजीवियों में से एक माना जाता है। विदुर नीति से जानिए कैसे लोगों पर माता लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है…

विदुर कहते हैं कि जो लोग अच्छे कार्य करते हैं उनके पास स्थाई लक्ष्मी आती है यानी सही तरीके से कमाया गया धन ही हमारे पास टिकता है। जबकि गलत तरीके से कमाया गया पैसा अधिक दिन लाभ नहीं देता है। ऐसे धन का अंत जल्दी हो जाता है।

दूसरी बात जो विदुर नीति से पता चलती है वो ये है कि अपने पैसों का सदैव सही जगह निवेश करना चाहिए। क्योंकि इस तरह से धन समय के साथ बढ़ता रहता है। अधिक लालच के चक्कर में गलत जगह या गलत कामों में पैसा नहीं उलझाना चाहिए। जिस काम की जानकारी हो वहीं धन का निवेश करना उत्तम माना गया है।

विदुर नीति अनुसार हमेशा सही योजना बनाकर ही दन खर्च करना चाहिए। यानी जहां कम धन खर्च करने से काम हो सकता है वहां बेवजह धन नहीं लगाना चाहिए। आय से अधिक खर्च करने से इंसान बर्बाद हो जाता है। जो लोग समझदारी से पैसे खर्च करते हैं उनके पास धन की कभी कमी नहीं होती है।

विदुर नीति अनुसार स्थिति कैसी भी हो हमेशा धैर्य बनाए रखें। बुरे समय में धैर्य खोकर किसी भी तरह का गलत काम न करें और ज्यादा पैसा होने पर बुरे कार्यों में न फंसे।

विदुर नीति कहती है कि जीवन में उन्नति प्राप्त करने के लिए मनुष्य को निद्रा का मोह त्याग देना चाहिए। इसी के साथ अगर मनुष्य को अपने जीवन में सुख-समृद्धि चाहिए तो उसे हर समय तंद्रा (उंघना) जैसी बुरी आदतों का भी त्याग करना चाहिए। लक्ष्मी ऐसे लोगों पर मेहरबान रहती है जिनके अंदर साहस की कोई कमी नहीं होती साथ ही जो लोग अपने गुस्से को नियंत्रण में रखते हैं।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

news

Post A Comment:

0 comments: