पति संग पूल में बिपाशा बसु ने दिए रोमांटिक पोज, देखें हाॅट तस्वीरें - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

पति संग पूल में बिपाशा बसु ने दिए रोमांटिक पोज, देखें हाॅट तस्वीरें


<-- ADVERTISEMENT -->




 
बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। इस बीच वेकेशन की कई तस्वीरें कपल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। बिपाशा और करण की इस साल मालदीव में यह दूसरी ट्रिप है। इससे पहले दोनों फरवरी में मालदीव की सैर पर थे। एक बार फिर आइलैंड पहुंच कपल ने खूब मस्ती की।


हाल में बिपाशा ने करण संग एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में बिपाशा ब्लैक  बिकिनी टॉप में नजर आ रही हैं। रेड लिपस्टिक, हाई बन और शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।


वहीं  करण ग्रोवर भी शर्टलेस होकर पत्नी के साथ पूल में एंजॉय कर रहे हैं। करण इस वीडियो में बिपाशा के गाल पर किस करते भी देखे जा सकते हैं। जैसा कि ये दोनों एक दूसरे के प्रित अपने प्यार को जाहिर करने के लिए एक शब्द का इस्तेमाल करते हैं "Monkey Love" वो इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है।


इस रोमांटिक कपल का ये वीडियो देखते दी देखते वायरल हो रहा है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 


बिपाशा और करण बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। बिपाशा और करण की शादी साल 2016 में हुई थी और अब उनकी शादी को करीब 5 साल पूरे हो गए हैं। बिपाशा करण की तीसरी वाइफ हैं।






<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

FirPost

Offbeat

Post A Comment:

0 comments: