हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर 2017 में 'विश्व सुंदरी' बनी थीं। विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद से ही मानुषी आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर मानुषी छिल्लर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसके कारण वे चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में मानुषी छिल्लर ने बोल्ड फोटोशूट करवाया और कुछ तस्वीरें अपने प्रशंसकों के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इन तस्वीरों में मानुषी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।
Copyright Holder: Back To Bollywood
काली साड़ी और लाल ब्लाउज में मानुषी छिल्लर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोगों को पसंद भी आ रही हैं। मानुषी छिल्लर के प्रशंसक उनका बॉलीवुड में डेब्यू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक मानुषी ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
Third party image reference
आपको बता दें कि मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को रोहतक में हुआ था। 2017 में विश्व सुंदरी बनने से पहले मानुषी 25 जून 2017 को 'फेमिना मिस इंडिया' की विजेता भी रह चुकी हैं। आपको बता दें मानुषी के माता-पिता डॉक्टर हैं। मानुषी के पिता डॉक्टर मित्र बासु छिल्लर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में वैज्ञानिक हैं और उनकी मां डॉक्टर नीलम छिल्लर मानव व्यवहार और संबद्ध विज्ञान संस्थान में स्नायु रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष हैं।
Copyright Holder: Back To Bollywood
मानुषी भी मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। मानुषी दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के बाद हरियाणा के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। मानुषी एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी नृत्यांगना भी हैं।
Third party image reference
इन्होंने राजा-राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी जैसे नृत्य कला मर्मज्ञ से प्रशिक्षण भी लिया है। मानुषी को हरियाणा सरकार ने एनीमिया फ्री हरियाणा कैंपेन का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया।
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
.gif)

Post A Comment:
0 comments: