बॉलीवुड में बनने वाली कुछ फिल्में सुपरहिट रहती है, तो कुछ फ्लॉप। कुछ फिल्में अच्छे अभिनेता होने की वजह से अच्छी कमाई करती हैं, जबकि कुछ फिल्में बेकार कहानियों की वजह से फ्लॉप हो जाती हैं। हम जिन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं उनके साथ ऐसा ही हुआ। आइए जानते हैं
1. हमशक्ल
Third party image reference
साजिद खान के निर्देशन में बनी फिल्म हमशक्ल 2014 में रिलीज हुई। इस फिल्म में रितेश देशमुख, सैफ अली खान और राम कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में तीनों ने डबल रोल निभाया। इस फिल्म के फ्लॉप होने की वजह इसकी खराब स्क्रिप्ट थी।
2. हिम्मतवाला
Third party image reference
साजिद खान के निर्देशन में बनी फिल्म हिम्मतवाला 2013 में रिलीज हुई। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में थी। आपको बता दें कि ये फिल्म जितेंद्र की ब्लॉकबस्टर फिल्म हिम्मतवाला का रिमेक थी।
3. रूद्राक्ष
Third party image reference
2004 में रिलीज हुई फिल्म रुद्राक्ष भारतीय साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म थी। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ सुनील शेट्टी और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में नजर आए। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी बहुत खराब रिव्यू दिए। ये बहुत बड़ी फ्लॉप फिल्म रही।
4. रास्कल्स
Third party image reference
इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म का निर्देशन फिल्मों के किंग कहे जाने वाले डेविड धवन ने किया। ये कॉमेडी फिल्म थी। लेकिन इसकी स्क्रिप्ट दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और ये फिल्म फ्लॉप रही।
5. आप मुझे अच्छे लगने लगे
Third party image reference
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म आप मुझे अच्छे लगने लगे साल 2002 में रिलीज हुई। इस फिल्म में रितिक रोशन के साथ अमीषा पटेल लीड रोल में थी। ये फिल्म रितिक रोशन के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म रही।
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
.gif)

Post A Comment:
0 comments: